पटना : कोरोना एक बार फिर फैलने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 733 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 16156 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से अब तक 4 लाख 56 हजार 386 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 3,36,14,434 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 1,60,989 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में मरीजों की रिकवरी का रेट 98.19 प्रतशित है। दशहरा पूजा के कारण कोलकाता में कोरोना मरीजों की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता के सोनारपुर नगरपालिका क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया गया है। तीनों दिनों का लॉकडाउन लगा है। ममता सरकार ने आदेश में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान अनिवार्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट रहेगी। अन्य चीजों की दुकानों और मार्केट बंद रहेंगे।
ममता बनर्जी का दावा-वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले हो रहे संक्रमित
कोलकाता में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वैक्सीन को लेकर फिर बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। वैक्सीन की दो डोज लेने वालों की इम्युनिटी पावार कम हो रही है। यह भी कहा कि वैक्सीन ले चुके लोगों की इम्युनिटी सिर्फ 6 महीने रहती है। इसके बाद वह वायरस से संक्रमित हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों में 20 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।