Covid-19 : कोरोना से दहली दिल्ली, 24 घंटे में मिले 534 मरीज

पटना : कोरोना वायरस का कहर दिल्ली में एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 534 नए मरीज मिले हैं। यहां अब संक्रमितों की संख्या 11088 हो गई है। फिलहाल 5720 एक्टिव मरीज हैं। जबकि 176 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को इस महामारी से छह लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 106750 पहुंच गई है। इनमें 61149 एक्टिव मामले हैं। 42298 पॉजिटिव लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, 3303 मरीजों की जान चली गई है।

महाराष्ट्र में 37136 लोग संक्रमित, तमिलनाडु में भी 12448
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की चपेट में 37136 लोग आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण में यह पहले पायदान पर है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 12448 लोग पॉजिटिव मिले हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात है। यहां 12140 पॉजिटिव केस आए। राजस्थान में 5845, मध्यप्रदेश में 5465, उत्तरप्रदेश में 4926, पश्चिम बंगाल में 2961, आंध्रप्रदेश में 2532, पंजाब में 2002, तेलंगाना में 1634,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *