Covid-19 : कोरोना से हिमाचल प्रदेश में महिला की मौत, दिल्ली में दो और स्वास्थ्यकर्मी मिले पॉजिटिव

पटना : कोरोना वायरस से हिमाचल प्रदेश में एक महिला की मौत हो गई। यह राज्य में इस महामारी के कारण दूसरी मौत हुई है। महिला सोलन की रहने वाली थी और चंडीगढ़ के पीजीआई में अपना दम तोड़ दिया। महिला के ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में अपने पति के साथ रह रही थी और फिर वापस आने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उसे ब्रेकलिन हिमलायन झाड़माजरी में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे यहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था।

दिल्ली के कैंसर इंस्टीच्यूट में भी कोरोना कहर
दिल्ली में कोरोना का कहर अब स्वास्थ्यकर्मियों पर बरपने लगा है। पहले मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिर गुरुवार को दिल्ली एम्स के सीनियर डॉक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीच्यूट के दो अफसर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही इन दोनों अफसरों के संपर्क में आए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। ताकि उनका टेस्ट कराया जा सकें और क्वरेंटाइन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *