धोनी को पत्नी साक्षी से पड़ी डांट, गलत से जगह बाइक कर रखी थी पार्क

पटना : सोशल मीडिया पर क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni) से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी की क्लास उनकी पत्नी साक्षी लगा रहीं हैं। जबकि धोनी चुपचाप अपने डॉगी को लिए साक्षी की डांट सुन रहे हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक साक्षी बोल रही हैं कि- अपनी बाइक वहां पार्क कीजिए, जहां इसको पार्क किया जाना चाहिए। दरअसल, साक्षी अपनी कार से घर में आ रही होती हैं और तभी घर के अंदर एक मोड़ के पास धोनी की बाइक लगी होने के कारण साक्षी को कार टर्न लेने में परेशानी होती है।

धोनी-साक्षी और उनकी बेटी का वीडियो सोशल साइट्स पर मचाता है धूम
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में अक्सर आता रहता है। माही अक्सर फैमिली टाइम से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल साइट्स पर शेयर करते रहते हैं। खासतौर पर अपनी बेटी जीवा से जुड़ा वीडियो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *