चुनाव के दौरान नेताओं का जानें रूटीन, किसी का योगा छूटा तो किसी की डाइट हुई कम

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर चरम पर है। पहले चरण के मतदान में चार दिन शेष हैं। ऐसे में तमाम नेता चुनावी सभाओं में सुबह से देर रात तक व्यस्त रहते हैं। इन सबके बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिनचर्या बिल्कुल पहले जैसा ही है। सुबह 5 बजे उठते हैं और हमेशा की तरह डेढ़ घंटे योग करते हैं। करीब 7:30 बजे तक योग करने के बाद अखबार पढ़ते हैं। फिर नाश्ते में चूड़ा-दही या रोटी सब्जी खाते हैं और चुनावी रैलियों के लिए निकल पड़ते हैं। दोपहर के लिए घर से उनका खाना जाता है। दालपूड़ी, चोखा और पेड़ा रहता है। साथ ही गर्म पानी और नींबू वाली चाय जाती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बदली दिनचर्या
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का चुनाव के कारण दिनचर्या बदल गया है। संजय सुबह 6 बजे उठते हैं और आम दिनों की तरह बिना योगा किए ही कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार को लेकर बातचीत और अन्य व्यवस्थाओं में लग जाते हैं। अन्य दिनों में संजय दो घंटे योगा करते हैं।

तेजस्वी टलने और कसरत से करते हैं दिन की शुरुआत
नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव हर दिन सुबह 6:30 बजे जगते हैं। इसके बाद वह टहलते और कसरत करते हैं। फिर मंदिर में पूजा करने के बाद मां के हाथों का पराठा खाते हैं। सुबह 10 बजे के करीब चुनाव प्रचार के लिए निकलते हैं और शाम को पांच बजे लौटते हैं। घंटे भर आराम करते हैं और फिर अपने विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों से रात 8 बजे तक मुलाकात करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *