मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के मुख्य आरोपी ब्रजेश की संपत्ति को ईडी ने किया जब्त

पटना : मुजफ्फरपुर जिले के शेल्टर होम में बच्चियों के साथ होने वाले यौनाचार मामले के मुख्य आरोपी की संपत्ति जब्त की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रजेश ठाकुर की 1.45 करोड़ रुपए की अंचल संपत्ति जब्त किया है। ईडी के अनुसार ब्रजेश की जब्त संपत्तियों में दिल्ली के पालम इलाके की संपत्ति है। जो उसकी पत्नी आशा के नाम पर है। बता दें ईडी ने ब्रजेश ठाकुर पर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की है। विभाग ने यह भी कहा कि इस मुख्य आरोपी ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के नाम पर 7.57 करोड़ रुपए पाए और उससे अपने परिवार वालों के नाम पर संपत्ति बनाई।

शेल्टर होम की लड़कियों का रेप करता था ब्रजेश
शेल्टर होम चलाने की आड़ में ब्रजेश ठाकुर वहां की लड़कियों का रेप करता था। इसके अलावा उसके परिचित कई लोग शेल्टर होम में आकर वहां की लड़कियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते थे। उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाते थे। ईडी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने भी कई बार शेल्टर होम की लड़कियों का रेप किया था।

बेउर जेल में बंद पूर्व मंत्री के पास मिला मोबाइल
राजधानी पटना के बेउर जेल समेत कई जिलों के जेल में बुधवार को छापेमारी हुई। बेउर जेल की छापेमारी में पूर्व मंत्री विजय कृष्ण के पास से मोबाइल, एक सिम कार्ड और लाल डायरी बरामद हुई है। छापेमारी में शामिल डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे तक विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गई। इस दौरान दो मोबाइल मिले हैं। बता दें कि ट्रांसपोर्टर सत्येंद्र सिंह की हत्या मामले में पूर्व मंत्री विजय कृष्ण सजा काट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *