आजादी का अद्‌भूत जश्न: बाढ़ पीड़ितों ने नाव पर फहराया तिरंगा

पटना : बिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। लोगों का सबकुछ बर्बाद हो चुके हैं। इसके बावजूद बाढ़ पीड़ित नाव पर ही स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया। वैशाली जिले के बाढ़ पीड़ितों का यह देशप्रेम चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर इनकी राष्ट्रभक्ति वायरल हो रही है। दरअसल, वैशाली के भगवानपुर कितरपुर राजाराम गांव बाढ़ में डूबा हुआ है। एक हफ्ते से लोग किसी तरह अपनी जान बचा रहे हैं। इन बाढ़ पीड़ितों ने रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और जलमग्न गांव में नाव पर ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्‌ठा हुए और तिरंगे को सलामी दी।

भारत माता के जयघोष से गूंजा गांव
स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए छह नाव को एक साथ जोड़ा गया। इन नावों पर ग्रामीण चढ़े और कई ग्रामीण पानी के अंदर ही खड़े रहे। झंडोत्तोलन के बाद ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाए। पूरा गांव भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। ग्रामीणों की हौसले को जानने के बाद स्थानीय अधिकारियों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने काफी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *