Suramya Priyadarshini in Mrs India Universe 2021-Bihar Aaptak

मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021 में ‘बिहार की खूबसूरती’ बनेंगी गोपालगंज की सुरम्या प्रियदर्शिनी

पटना। मोस्ट ब्यूटीफुल सुरम्या ने कुछ ऐसा ही किया है कि एक बार फिर बिहार का नाम सुंदर प्रदेश में गिना जा रहा है। गोपालगंज की सुरम्या प्रियदर्शिनी (Suramya Priyadarshini) इस वर्ष गुरुग्राम में 17 से 21 अगस्त 2021 तक आयोजित होने वाले “मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021” (Mrs India Universe 2021) में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस खबर के बाद से सुरम्या के चाहने वालों ने अभी से बधाई देना शुरू कर दिया है।

बता दें कि गुरुग्राम में आयोजित इस प्रतियोगिता (Mrs India Universe 2021) में देशभर के विभिन्न राज्यों की महिलाएं भाग ले रही हैं। जो महिला यह प्रतियोगिता जीतेगी वह आगे चल कर अंतरष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुरम्या की इस उपलब्धि से विवाहित महिलाओं में कुछ करने की एक प्रेरणा जगेगी। सुरम्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने चाहने वालों को दिया है।

सुरम्या प्रियदर्शिनी (Suramya Priyadarshini) के पिता रंजन कुमार सिन्हा “राजू” एवं मां “पुष्पा सिन्हा” सेवानिवृत शिक्षक हैं। सुरम्या की प्रारंभिक शिक्षा शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में हुई। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से बी टेक करने के बाद उसने एमबीए किया है। मतलब, ऐसा नहीं है कि सुरम्या सिर्फ देखने में ही खूबसूरत हैं, पढाई के मामले में भी उन्होंने एक मिसाल कायम की है। वाकई हाउसवाइव्स या वर्किंग के लिए सुरम्या बहुत बड़ा संदेश देने वाली हैं।

सुरम्या प्रियदर्शिनी (Suramya Priyadarshini) वर्तमान में अबूधाबी में संयुक्त अरब एमिरात के एक सरकारी तेल कंपनी में कार्यरत हैं। सुरम्या के पति अपूर्व राज भी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में अबू धाबी में उच्च पद पर पेट्रोलियम अभियंता के रूप में आसीन हैं। सुरम्या नारी सशक्तिकरण एवं घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर अपना योगदान दें और बिहार को अपना पुराना गौरव लौटाने में अपनी एक भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *