Lockdown 5: यहां छूट बढ़ेगी; 5 मई से पाबंदियों में हैं बिहारवासी, दिल्ली, यूपी में लॉकडाउन का ऐसा हाल

पटना : बिहार में लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार को खत्म हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा सोमवार को लॉकडाउन पांच की घोषणा किए जाने की पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन खत्म नहीं करेगी, लेकिन लॉकडाउन में काफी छूट दी जाएगी। माना जा रहा है कि अब दुकानें सुबह से शाम 6 बजे तक खोले जाने के आदेश जारी होंगे। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को कुछ शर्तों के साथ परिचालन की छूट दी जाएगी। फिलहाल एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट जारी है। वहीं, दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुल रही हैं। इससे पहले दुकानें सुबह 6 बजे सुबह 10 बजे तक खुल रही थी। नीतीश सरकार ने एक जून को लॉकडाउन 4 की घोषणा कर दुकानों को दोपहर 2 बजे तक खोले जाने का आदेश दिया था।

सूबे में 5 मई से लागू है लॉकडाउन
बिहार में पांच मई से लॉकडाउन लागू हैं। पांच मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगा था। फिर 25 मई तक इसे बढ़ाया गया और फिर एक जून और एक जून से आठ जून तक बढ़ाया गया था। दो जून से सरकारी कार्यालय खुल रहे हैं। निजी कार्यालय भी 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुले रहे हैं। अब लॉकडाउन-5 में शत प्रतिशत कर्मचारियों के साथ निजी कार्यालय खुल सकते हैं।

कोरोना संक्रमण की दर 0.84 प्रतिशत पहुंची
सूबे में कोरोना संक्रमण की दर रविवार को 0.84 प्रतिशत पहुंच गई है। पांच मई को जब लॉकडाउन लगाया गया था, तब संक्रमण की दर 15.57 प्रतिशत थी। 15 मई को संक्रमण दर घटकर 6.65 प्रतिशत पहुंची और 20 मई को संक्रमण दर 4.19 प्रतिशत हो गई थी। 27 मई को संक्रमण और घटी और 2.10 प्रतिशत पहुंची। 28 मई को संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत तक पहुंची।

दिल्ली में मेट्रो, बाजार-मॉल खुलेंगे; तमिलनाडु में लॉकडाउन बढ़ा
कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने राजधानी में सात जून से लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा कर दी है। इसके तहत दिल्ली में मेट्रो चलेंगी। 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो चलेंगी। बाजार और मॉल भी खुलेंगे। हालांकि ये ऑड-इन की तरह खुलेंगे। सरकारी और निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोले जाने की अनुमति है। सोमवार से नई रियायतों के साथ शराब की दुकानें खुलेंगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है। अब लॉकडाउन 14 जून की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। यहां सबसे पहले 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगा था। दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने भी लॉकडाउन में छूट की घोषणा कर दी। जबकि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। यहां अब 14 जून तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। सरकार ने दुकानों और कार्यालयों के संचालन में छूट दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थिति बहुत हद तक नियंत्रित है। कोयंबटूर, नीलगिरी समेत 11 जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है। इस कारण इन जगहों पर कम छूट दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले पड़ोसी राज्य कर्नाटक ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है।

उत्तरप्रदेश के इन जिलों में घटी सख्ती
उत्तरप्रदेश सरकार ने बरेली और बुलंदशहर में सात से कर्फ्यू में ढील देने का ऐलान किया है। कंटेनमेंट को छोड़कर बाकी इलाकों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें चलेंगी। शनिवार और रविवार को पूरे दिन रहेंगे। ऐसी 67 जिले हैं। यहां से 600 से कम मरीज हैं। यहां पाबंदियों में छूट दी गई है।

कहां-कब तक लॉकडाउन?
– दिल्ली में सात जून से पाबंदियों में ढील के साथ 14 जून से लॉकडाउन लागू रहेगा।
– हरियाणा में पांबदियों में थोड़ी छूट के साथ सात जून तक लॉकडान लागू रहेगा।
– पंजाब ने 10 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है।
– उत्तरप्रदेश ने 67 जिलों में प्रतिबंधों में ढील दी है। राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू और सप्ताहांत लॉकडाउन जारी रहेगा।
– बिहार में आठ जून तक लॉकडाउन लागू है।
– झारखंडमें ने 10 जून तक लॉकडाउन है।
– ओडिशा में 17 जून तक लॉकडाउन कायम रहेगा।
– पश्चिम बंगाल सरकार ने लागू लॉकडाउन को 15 जून तक जारी रखने की घोषणा की है।
– राजस्थान ने पाबंदियों में कुछ ढील के साथ आठ जून तक लॉकडाउन जारी रखा है।
– मध्यप्रदेश ने कोरोना कर्फ्यू ने 15 जून तक बढ़ा दिया है। कुछ छूट दी गई है।
– छत्तीसगढ़ ने 31 मई को अगले आदेश तक लॉकडाउन लागू रहने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *