पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है। शरद को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा है। इन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। बताया जाता है कि शरद सिर्फ 20 फीसदी ऑक्सीजन ही वेंटिलेटर के जरिए ले रहे थे। 80 फीसदी असामान्य रूप से ले रहे थे। हालांकि डॉक्टरों का कहना है उनकी सेहत पहले की अपेक्षा सुधार है।
नीतीश कुमार ने लिया हालचाल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव के स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उनसे फोन पर बातचीत की। दोनों लंबे समय था जदयू में रहे और काफी करीबी थे। हालांकि शरद की जदयू में वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं।