प्रवासियों के लिए फरिश्ता बना यह विलन, 17 हजार लोगों को घर भेज चुके हैं सोनू सूद

पटना : लॉकडाउन में परदेस में फंसे लोगों के लिए बॉलीवुड का एक विलन फरिश्ता बन गया है। फिल्म ‘दबंग’ का खलनायक छेदी सिंह पिछले एक माह से प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचा रहा है। एक्टर सोनू सूद अब तक 17 हजार प्रवासियों को घर पहुंचा चुके हैं। इन्होंने पहली बार 350 लोगों को घर भेजा था। सोशल साइट के माध्यम से इनके पास हर दिन सैकड़ों लोगों की अपील आती है और फिर एक्टर बस के जरिए उन्हें घर भेजते हैं। सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने प्रवासी मजदूरों को पैदल चलते देखा तो उन्हें काफी दुख हुआ। मैंने अपनी पत्नी और दोस्तों को प्रवासियों की सूची बनाने में लगा दिया। कई बार हम दो-तीन दिन सो नहीं पाते हैं। लेकिन, जब प्रवासी अपने घर पहुंचकर परिजन से मिलते हैं तो उनकी खुशी देखकर काफी काफी खुशी होती है।

मैं खुद एक माइग्रेंट हूं
एक्टर सोनू सूद ने कहा कि मैं खुद एक माइग्रेट हूं। जब मुंबई आ रहा था तो मेरे पास रिजर्वेशन टिकट नहीं था। मैं चालू टिकट पर आया था। मेरा लक्ष्य 50 हजार लोगों को घर भेजने का है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 20 लाख लोगों को खाना भेजा है। इसमें उनके दोस्त अरोड़ और मशहूर शेफ विकास खन्ना ने भी मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *