पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो कर्मी की दर्दनाक मौत, समारोह में शामिल होने जा रहा था बर्थडे ब्वॉय

पटना : पटना एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इंडिगो एयरलाइंस के दो कर्मचारियों को बस ने रौंद डाला, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि महिला कर्मचारी की स्थिति गंभीर है। एयरपोर्ट के एंट्री गेट-1 के पास प्राइवेट बस ने इंडिगो कर्मचारी को टक्कर मार दी। मरने वाले कर्मचारी का नाम प्रिंस राज है। यह इंडिगो की पैरेंट कंपनी ऐजाइल में काम करता था। अन्य कर्मचारियों ने बताया कि आज इंडिगो की 15वीं सालगिरह है। इसको लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों कर्मचारी जा रहे थे, तभी इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आ गए। मृत कर्मचारी प्रिंस राज का आज ही जन्मदिन था।

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली
राजधानी पटना के बिहटा इलाके में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के गुलटेरा बाजार की है। यहां बाइक से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें वहां खड़े एक युवक के गर्दन को छूकर गोली निकल गई। घायल युवक की पहचान 17 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग की गई है। वहीं, बिहटा थाना क्षेत्र के ही बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर के पोखर में एक युवक की लाश मिली है। गोताखोर की मदद से लाश को बाहर निकाला गया है। मृतक की पहचान बिहटा गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा के बेटे मुकुल विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *