UP Election: प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली, मंदिर के पुजारी बोले-आप यहीं रहिए

पटना : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का क्षेत्रीय दौरा शुरू हो गया है। रविवार को प्रियंका रायबरेली पहुंची। यहां वह चुरुवा हनुमान मंदिर में बजरंगबली का दर्शन किया। मंदिर के पुजारी ने कहा कि प्रियंका आप रायबरेली को अपना निवास स्थान बनाएं और यहीं रहिए। पुजारी ने कहा कि मेरी कामना है कि आप सरकार बनाए। हम चाहते हैं आपकी पार्टी का ही नेता यूपी का मुख्यमंत्री बने और प्रधानमंत्री भी बने। हालांकि पंडित के पुजारी ने कहा कि मैं किसी पार्टी की बुराई नहीं कर रहा पर जितना अच्छा काम आपकी पार्टी और सरकार ने यहां किया, वो अब तक किसी ने नहीं किया। पुजारी ने कहा कि आपकी मां ने प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया था। लोग प्रधान पद तक छोड़ते।

लखनऊ में पार्टी के विधायकों व पदाधिकारियों के साथ की बैठक
प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचने से पहले लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियें के साथ बैठक की। बता दें उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में छह महीने से भी कम समय बचा है। चुनावी तैयारियों में समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस जोरशोर से जुटी है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को एक प्रोमो जारी किया है। इसमें प्रियंका को यूपी की उम्मीद बताया गया। दरअसल, प्रियंका ने चुनाव को लेकर 45 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। उन्हें चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *