Vaccines, botulinum toxin and insulin ampules concept theme with glass vials with clear liquid next to a syringe and a hypodermic needle isolated on white background

बिहार में वैक्सीनेशन की ‘सनक’: मधेपुरा के 84 वर्षीय ब्रह्मदेव मंडल अब तक 12 बार ले चुके हैं वैक्सीन

पटना। एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर देशभर में कोहराम मचाए हुई है, वहीं कुछ लोग अब तक वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं। हालांकि एक शख्स ऐसा भी है जिसने वैक्सीनेशन के डोज की दीवार ही तोड़ डाली। सुनकर घबरा गए न। दरअसल, मधेपुरा के 84 वर्षीय बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल ने डबल डोज तो ली ही, अब तक 12 बार वैक्सीन लगवा चुके हैं। अपनी इस सनक पर उनका कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद बहुत फायदा मिला है।

कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए लगातार सरकार जागरूकता अभियान चला रही है। बड़ी तादाद में लोगों ने वैक्सीन लिया भी है लेकिन इसके बावजूद अब तक वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों की संख्या भी कम नहीं है। बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एक चैंकाने वाली खबर सामने आई है। मधेपुरा जिले के रहने वाले एक बुजुर्ग ने एक या दो नहीं बल्कि पूरे 12 बार कोरोना क्या वैक्सीन लगवाया है।

ब्रह्मदेव मंडल को कोरोना टीका लेने की सनक है। उनका कहना है कि वह अब तक 12 बार वैक्सीन ले चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि इससे काफी फायदा हुआ है। कई तरह का दर्द भी खत्म हो गया है।

ब्रह्म देव मंडल मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रहने वाले हैं। उनके गांव का नाम ओराय है। 12 दफे कोरोना की वैक्सीन के पीछे ब्रह्म देव मंडल का अपना ही तर्क है। उनके मुताबिक उन्हें कोरोना का टीका लेने से कई तरीके से राहत मिला है। उनको तरह-तरह की परेशानियां थी लेकिन जैसे-जैसे वह वैक्सीन लेते गए उनकी सभी परेशानियां दूर होती गई। उनका कहना है कि टीका लेने से अब किसी तरह का दर्द भी नहीं होता है और अब ज्यदा स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।

ब्रह्म देव मंडल ने 13 फरवरी 2021 को पहली बार कोरोना वैक्सीन लिया था। उन्होंने पुरैनी स्थिति पीएचएससी में टीका लगवाया था। दूसरी बार उन्होंने 13 मार्च को इसी पीएचसी में टीका लिया। तीसरा डोज 19 मई को ब्रह्म देव मंडल ने और ओराय उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर लिया। इसके बाद उन्होंने चैथा डोज भूपेंद्र भगत के कोटा में लगे शिविर के दौरान लिया। 24 जुलाई को पांचवा डोज एक स्कूल में लगे कैंप में और छठा डोज 31 अगस्त को नाथ बाबा में लगे शिविर में लिया। सातवां डोज 11 सितंबर को बड़ी हाट स्कूल पर आठवां डोज भी इसी स्कूल पर 22 सितंबर को लिया जबकि नोवाडेज 24 सितंबर को और दसवां डोज खगड़िया जिला के परबत्ता में लिया। इतना ही नहीं ब्रह्म देव मंडल ने 11वां डोज भागलपुर के कहलगांव में लगवाया।

ब्रह्म देव मंडल ने जिस तरह 12 बार वैक्सीन इन लेने का दावा किया है उसे देखते हुए अब सरकार के सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर एक व्यक्ति दो से ज्यादा बार टीका कैसे लगवा सकता है। जब स्वास्थ्य विभाग में आधार कार्ड के जरिए ही रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन का सिस्टम बना रखा है। ब्रह्मदेव मंडल 84 साल के हैं वह डाक विभाग में नौकरी करते थे। रिटायरमेंट के बाद अपने गांव पर ही रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *